Ranveer Singh Net Worth (Latest 2022)

मुंबई से गोवा तक आलीशान घर, 68 लाख के जूते, ऐसी लाइफ स्टाइल जीते हैं रणवीर सिंह

Ranveer Singh net worth 2022: 

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने अतरंगी फैशन के लिए फेमस एक्टर रणवीर सिंह का आज जन्मदिन है। रणवीर आज अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। रणवीर का जन्म 6 जुलाई 1985 को मुंबई में हुआ था। अपने करियर में रणवीर ने एक्टर से लेकर विलेन तक के दमदार किरदार को पर्दे पर जिया है।

अबतक रणवीर के खाते में कई सुपरहिट फिल्में हैं। आज रणवीर जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचने का सफर उनके लिए आसान नहीं था। अपने दम पर एक्टर ने इंडस्ट्री में एक खस पहचान बनाई है। रणवीर इंडस्ट्री के हाई पेड स्टार्स में से एक हैं।

वह एक फिल्म के लिए काफी मोटी फीस लेते हैं। आज रणवीर कई लग्जरी गाड़ियों के ​मालिक हैं। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी प्रॉपर्टी के बारे में…

इतने लाख के जूतों का है कलेक्शान

रणवीर सिंह के पास कार, प्रॉपर्टी और बंगलों के अलावा महंगे कपड़ों और जूतों का भी बड़ा कलेक्शन है।Caknowledge.com की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह की टोटल नेटवर्थ 223 करोड़ से ज्यादा है।

वहीं रणवीर सिंह के पास करीब 300 करोड़ की प्रॉपर्टी है। यही नहीं एक्टर को महंगे जूतों का बेहद शौक है। उनके पास जूतों का बड़ा कलेक्शन है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो एक्टर के पास करीब हजार से ज्यादा जूते हैं जिनकी कीमत 68 लाख रुपए से भी ज्यादा है।

See also  Guide To Bandli Wildlife Sanctuary, Himachal Pradesh

आलीशान बंगले के है मालिक Ranveer Singh

रणवीर सिंह ने साल 2015 में साउथ मुंबई में 8 करोड़ का एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा था। इसके अलावा उनके पास मुंबई में एक सी-फेसिंग पर एक और फ्लैट भी है। ये फ्लैट उन्होंने कुछ समय पहले 15 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं गोवा में भी रणवीर के पास 9 करोड़ से भी ज्यादा की कीमत का एक बंगला है।

एक्टर के पर्सनल इन्वेस्टमेंट की बात करें तो ये करीब 75 करोड़ की बताई जाती है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह एक फिल्म के लिए करीब 20 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। इसके साथ ही रणवीर करीब दो दर्जन ब्रांड एंडोर्स करते हैं। उन्हें एक ब्रांड को एंडोर्स करने के लिए 4-5 करोड़ रुपये मिलते हैं। वहीं फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक साल में रणवीर सिंह 21 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करते हैं।

Related Posts

Leave a Reply